CG News: मानसून के साथ दिखा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, डबरियां और तालाब हुए लबालब

CG News: मानसून के साथ दिखा 'मोर गांव-मोर पानी' अभियान का असर, डबरियां और तालाब हुए लबालब

CG News: मानसून के साथ दिखा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, डबरियां और तालाब हुए लबालब

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के साथ ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के सकारात्मक परिणाम अब नजर आने लगे हैं. प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाई गई जल संरक्षण संरचनाएं बारिश का पानी संजो रही हैं. इससे गांवों में जल उपलब्धता बढ़ने के साथ कृषि और आजीविका गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है, प्रदेशभर में बनाई गई हजारों आजीविका डबरियां और सामुदायिक तालाब बारिश के पानी से भरने लगे हैं. इन जल संरचनाओं का उपयोग सिंचाई, मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य ग्रामीण गतिविधियों में किया जाएगा. इससे किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

Chhattisgarh News:मोर गांव-मोर पानी महाभियान बना सार्थक पहल, जल संकट से  निपटने महत्वपूर्ण कदम - More Village-more Water Campaign Becomes Meaningful  Initiative, Important Step To Deal With ...

जल संरक्षण कार्यों को मिली गति

राज्य में जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. नई योजनाओं के तहत वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण और प्राकृतिक जल स्रोतों को मजबूत करने वाले कई कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा है, अभियान के तहत प्रदेशभर में बड़ी संख्या में जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़ी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. इनका उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना, जल संकट कम करना और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता को लंबे समय तक बनाए रखना है.

खेती और रोजगार को मिलेगा फायदा

इन जल संरचनाओं में पानी भरने से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य आयवर्धक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, विशेषज्ञों का मानना है कि वर्षा जल संरक्षण की ऐसी पहलें भविष्य में जल संकट से निपटने में अहम भूमिका निभाएंगी. सरकार का लक्ष्य जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर गांवों को जल सुरक्षित और आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: चिंतन शिविर 3.0 में पर्यटन विकास पर मंथन, छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन पहचान दिलाने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें