MP By Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर लगाया दांव, जानिए उनका राजनीतिक सफर

Datia Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर लगाया दांव, जानिए उनका राजनीतिक सफर

MP By Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर लगाया दांव, जानिए उनका राजनीतिक सफर

MP By Election:  मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. सभी प्रमुख दल अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं. भाजपा ने आशुतोष मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.

Datiya Congress Candidate Ghanshyam Singh

राजपरिवार से रखते हैं संबंध

घनश्याम सिंह का संबंध दतिया राजपरिवार से है और उन्हें राजपरिवार का संरक्षक माना जाता है. उनके पिता महाराज कृष्णसिंह जूदेव वर्ष 1984 में कांग्रेस के टिकट पर भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. यही राजनीतिक विरासत आगे चलकर घनश्याम सिंह के सार्वजनिक जीवन का आधार बनी.

तीन बार विधायक बनने का अनुभव

घनश्याम सिंह ने पहली बार वर्ष 1993 में कांग्रेस के टिकट पर दतिया विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की. वर्ष 2003 में उन्होंने दोबारा दतिया सीट से जीत दर्ज की. बाद में उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव जीता, जिससे वे कुल तीन बार विधायक बने, वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में घनश्याम सिंह को भाजपा के नरोत्तम मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने सेवढ़ा सीट से चुनावी राजनीति जारी रखी. वर्ष 2013 में हार मिली, लेकिन 2018 के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर फिर विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की. हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा.

उपचुनाव में होगा कड़ा मुकाबला

इस बार कांग्रेस ने एक बार फिर घनश्याम सिंह को दतिया से उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है. भाजपा के आशुतोष मिश्रा और अन्य दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना जताई जा रही है. सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां भी तेज कर दी हैं, दतिया विधानसभा उपचुनाव को प्रदेश की महत्वपूर्ण राजनीतिक लड़ाइयों में माना जा रहा है. अब देखना होगा कि लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ मैदान में उतरे घनश्याम सिंह मतदाताओं का भरोसा जीत पाते हैं या भाजपा अपनी सीट बरकरार रखने में सफल होती है.

यह भी पढ़ें : MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन तेज बारिश के आसार नहीं, 27 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें