Indore News: इंदौर में नवविवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी गई।
बेटी के रोने पर खुला मामला
पुलिस के अनुसार मृतका गौरी सूर्यदेव नगर की रहने वाली थी। घटना के समय उसकी बच्ची हॉल में खेल रही थी। बच्ची के रोने पर पति राहुल ने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो गौरी फंदे पर लटकी मिली।
जींस पहनने को लेकर हुआ था विवाद
परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को गौरी ने जींस पहनी थी। इसी बात को लेकर उसकी सास ने उसे डांट दिया था। विवाद के बाद गौरी नाराज होकर अपने कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई।
मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के मायके वालों ने पति राहुल और सास शारदा पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गौरी को दहेज और घरेलू बातों को लेकर लगातार परेशान किया जाता था, जानकारी के मुताबिक गौरी की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। परिवार का आरोप है कि पति लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
द्वारकापुरी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में पुलिस अफसरों का सम्मान, CM मोहन यादव ने दिए K.F. रुस्तमजी अवॉर्ड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
