MP News: जमीन विवाद और हत्या केस में CSP पर गिरी गाज, CM मोहन यादव ने दिए निलंबन के निर्देश
MP News: कटनी में जमीन विवाद और हत्या के एक मामले से जुड़े प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है. कुठला क्षेत्र से जुड़े मामले में CSP नेहा पच्चीसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

CM ने कानून व्यवस्था पर जताई सख्ती
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, CM मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
CSP समेत तीन के खिलाफ FIR
इस मामले में CSP नेहा पच्चीसिया समेत कांग्रेस नेता मारूफ अहमद हनफी और क्षितिज राज बारापत्रे के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. आरोपों में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, आरोपी को बचाने और अन्य धाराएं शामिल हैं. मामले की जांच जबलपुर IG स्तर से कराई गई थी और कार्रवाई के बाद CSP कार्यालय को भी सील किया गया था.
हत्या के मामले से जुड़ा है विवाद
पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव का बताया जा रहा है, जहां झब्बू कोल नाम के युवक की हत्या हुई थी. इस मामले में रमेश लोधी को आरोपी बनाया गया था. इसी दौरान पुलिस की जांच और चार्जशीट को लेकर भी सवाल उठे. आरोप लगाया गया कि निर्धारित समय सीमा में विवेचना पूरी कर अदालत में चार्जशीट पेश नहीं की गई, जिसके बाद जमीन से जुड़ा विवाद भी सामने आया.
18 लाख में जमीन खरीदने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 15 अप्रैल को रमेश लोधी की खसरा नंबर 2618/1 की जमीन की रजिस्ट्री मारूफ अहमद हनफी के नाम की गई. इसके बदले रमेश को 15 लाख रुपए का चेक और 3.20 लाख रुपए नकद दिए जाने की बात कही गई है. वहीं सरकारी गाइडलाइन के अनुसार जमीन की कीमत करीब 82 लाख 86 हजार 930 रुपए बताई गई. इन्हीं आरोपों और पूरे प्रकरण की जांच के बीच अब CSP के निलंबन की कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: MP में BJP विधायक का कथित बयान वायरल, महिलाओं को लेकर कही ये बात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
