MP News: मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, UDAN योजना के तहत 100 करोड़ की मदद, सिंगरौली-रतलाम में बनेंगे एयरपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, UDAN योजना के तहत 100 करोड़ की मदद, सिंगरौली-रतलाम में बनेंगे एयरपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार, UDAN योजना के तहत 100 करोड़ की मदद, सिंगरौली-रतलाम में बनेंगे एयरपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने नई पहल की है. राज्य सरकार केंद्र के साथ ‘उड़े देश का आम नागरिक’, यानी UDAN योजना के तहत समझौता करने जा रही है. विमानन विभाग और राज्य सरकार के बीच यह MoU मंगलवार, 22 सितंबर को प्रस्तावित है. इसका उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ना है.

MP में हवाई सेवा को मिलेगा विस्तार! सिंगरौली और रतलाम में बनेंगे एयरपोर्ट

केंद्र देगा 100 करोड़ रुपये की सहायता

इस योजना के तहत केंद्र सरकार मध्य प्रदेश को 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी. इस राशि से प्रदेश में हवाई सेवाओं से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा. सिंगरौली और रतलाम में नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. इससे पहले केंद्र से मध्य प्रदेश को 45 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है.

10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट में बदलने की योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने पहले चरण में 10 हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इस सूची में सिंगरौली, सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मंडला, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं. इनमें सबसे पहले सिंगरौली और रतलाम में एयरपोर्ट विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा. वहीं शिवपुरी और उज्जैन में नए एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया पहले से जारी है.

MP में फिलहाल 7 एयरपोर्ट से हो रहा संचालन

प्रदेश में अभी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट, ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के अलावा खजुराहो, रीवा और दतिया में एयरपोर्ट मौजूद हैं. सिंगरौली और रतलाम में नए एयरपोर्ट विकसित होने के बाद प्रदेश में फ्लाइट संचालन वाले एयरपोर्ट की संख्या 9 तक पहुंचने की बात कही गई है.

सिंहस्थ से पहले उज्जैन एयरपोर्ट पर फोकस

साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है. आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने पर काम कर रही है. उज्जैन में एयरपोर्ट विकसित करने के लिए पर्यावरणीय मंजूरियां मिलने की जानकारी दी गई है. सरकार की तैयारी इसे सिंहस्थ से पहले पूरा करने की है, ताकि बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान आने वाले यात्रियों को हवाई सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें : MP News: दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, मध्य प्रदेश के 30 स्टेशनों से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें