Rewa News: रीवा में युवक की मौत, सुसाइड नोट में पत्नी समेत तीन लोगों का उल्लेख, पुलिस जांच में जुटी
Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी और ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अमन तिवारी के रूप में हुई है.

जेब से मिला सुसाइड नोट
घटना के बाद अमन की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने आई है. परिजनों के मुताबिक, नोट में पत्नी बबली द्विवेदी, ससुर बालेंद्र द्विवेदी और ससुर के दामाद विपिन तिवारी का उल्लेख किया गया है. नोट में युवक ने इन लोगों से परेशान होने की बात लिखे जाने का दावा परिजनों ने किया है.
पत्नी पर लगाए गए गंभीर आरोप
परिजनों का कहना है कि अमन ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
पत्नी को मायके से लेने गया था अमन
परिजन कमलेंद्र पांडेय के अनुसार, अमन अपनी पत्नी को मायके से वापस लेने के लिए गया था. उनका कहना है कि काफी मिन्नत करने के बावजूद पत्नी उसके साथ नहीं आई. इसके बाद अमन ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट में लिखी बातों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और जिम्मेदार पक्षों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: ASP भावना मरावी का WhatsApp अकाउंट हैक, नंबर से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










