MP News: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, खाते में आएंगे 1500 रुपए

MP News: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, खाते में आएंगे 1500 रुपए

MP News: लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, खाते में आएंगे 1500 रुपए

MP News: मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।

नरसिंहपुर से होगा बड़ा कार्यक्रम

13 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी गांव में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी मंच से वे सिंगल क्लिक के जरिए योजना की राशि जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

मई में आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1500-1500  रुपए - MP Breaking News

लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं आसानी से ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
• सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
• यहां समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
• इसके बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी
• रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी मैसेज के जरिए जानकारी मिल जाएगी

अब तक हजारों करोड़ रुपये खर्च

लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना में हर महीने करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। अब तक सरकार इस योजना पर 54,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी कर चुकी है।

कौन महिलाएं नहीं ले सकती लाभ?

इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलता। कुछ शर्तें तय की गई हैं:
• महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
• परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
• परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशनधारक नहीं होना चाहिए

ठगी से रहें सावधान

सरकार ने लाभार्थी महिलाओं को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है। योजना से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। किसी भी अनजान लिंक या व्यक्ति के साथ बैंक डिटेल, पैन कार्ड या खाता नंबर साझा न करें।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में मारपीट के वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें