MP News: पीएम ग्राम सड़क योजना में बड़ा घोटाला, डामर की जगह काले तेल से बनी सड़क
MP News: सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही 4 किमी सड़क में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। डामर की जगह काले तेल का उपयोग किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
पीएम ग्राम सड़क योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसमें गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में डामर की जगह घटिया “काले तेल” का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने किया मौके पर निरीक्षण
सड़क निर्माण कार्य की हकीकत तब सामने आई जब ग्रामीणों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर काम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर डाले जा रहे पदार्थ को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना है कि सड़क केवल ऊपर से चमकाई जा रही है, जिससे कुछ ही समय में इसके उखड़ने और टूटने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन की खुली लूट बताया।
ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा है। घटिया निर्माण सामग्री के जरिए करोड़ों रुपये के सरकारी फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले से नाराज ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज कराई है और निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें:MP News: मध्यप्रदेश में फिर चलेगा तबादला एक्सप्रेस, दर्जनभर जिलों में कलेक्टर बदलने के आसार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










