Satna News: सतना में रोने की आवाज बनी जीवन की डोर, जंगल से निकाला गया नवजात

Satna News: सतना में रोने की आवाज बनी जीवन की डोर, जंगल से निकाला गया नवजात

Satna News: सतना में रोने की आवाज बनी जीवन की डोर, जंगल से निकाला गया नवजात

Satna News: सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक के भरहुत गांव में जन्म के कुछ घंटे बाद एक नवजात बालक को जंगल में बोरी में बंद कर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे की जान बची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, नवजात अस्पताल में सुरक्षित है।

जंगल में बोरी में मिला नवजात, इंसानियत शर्मसार

सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक स्थित विश्व विख्यात भरहुत गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जन्म के महज डेढ़ से दो घंटे बाद एक नवजात बालक को जंगल क्षेत्र में पुरातत्व विभाग की बाउंड्रीवाल के भीतर बोरी में बंद कर छोड़ दिया गया। ठंड, भूख और अकेलेपन से जूझ रहे इस मासूम की हालत गंभीर थी।

ग्रामीणों की सतर्कता से बची मासूम की जान

शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को जंगल की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए जब वे बाउंड्रीवाल के भीतर पहुंचे, तो कपड़े में लिपटा नवजात बोरी में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल गांव की सरपंच माया देवी को सूचना दी। सरपंच ने बिना देर किए उचेहरा थाने को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित निकालकर सिविल अस्पताल उचेहरा पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया— थोड़ी देर होती तो जा सकती थी जान

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा अस्पताल लाए जाने से डेढ़ से दो घंटे पहले ही जन्मा था। नवजात की नाल तक नहीं कटी थी और शरीर पर गंदगी लगी हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय पर इलाज न मिलता तो बच्चे की जान जा सकती थी। फिलहाल नवजात की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

इस बीच सरपंच माया देवी ने मानवीय पहल करते हुए बच्चे की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नवजात को जंगल में छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:CG News: बस्तर पण्डुम 2026: जनजातीय कला और संस्कृति का महोत्सव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Satna News: सतना में रोने की आवाज बनी जीवन की डोर, जंगल से निकाला गया नवजात”

Leave a Comment

और पढ़ें