MP News: मध्यप्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों पर ब्रेक, 70 नेताओं को एडजस्ट, आगे की प्रक्रिया रुकी

MP News: मध्यप्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों पर ब्रेक, 70 नेताओं को एडजस्ट, आगे की प्रक्रिया रुकी

MP News: मध्यप्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियों पर ब्रेक, 70 नेताओं को एडजस्ट, आगे की प्रक्रिया रुकी

MP News: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा चुनाव से ढाई साल पहले ही निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब तक करीब 70 नेताओं को विभिन्न पदों पर एडजस्ट किया जा चुका है।

फिलहाल नियुक्तियों पर लगा ब्रेक

हालांकि अब इस प्रक्रिया पर फिलहाल विराम लग गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिए हैं कि अभी आगे की नियुक्तियां कुछ समय के लिए रोकी गई हैं, उन्होंने कहा कि पहले सवाल उठते थे कि नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, और अब काफी पद भरे जा चुके हैं, इसलिए फिलहाल कुछ समय का विराम दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे फिर नियुक्तियों का अगला दौर आएगा।

MP BJP President: हेमंत खंडेलवाल क्या पार्टी की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे?

बाल आयोग में कई नाम लगभग तय

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डॉ. निवेदिता शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सदस्य पदों के लिए सीमा सिंह जादौन, सोनम निनामा, अर्चना गुप्ता और मोनिका बट्टी जैसे नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है।

कई प्राधिकरणों में नियुक्तियां लंबित

ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन भोपाल, इंदौर, खजुराहो और ओरछा जैसे बड़े विकास प्राधिकरणों में अभी नाम तय नहीं हो पाए हैं, बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में संगठन स्तर पर विवाद और शिकायतों के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

करीब 150 पद अभी भी खाली

जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में अभी भी करीब 150 से अधिक पद खाली हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद शामिल हैं, जिन पर आने वाले समय में नई नियुक्तियां की जा सकती हैं।

आगे फिर शुरू होगी प्रक्रिया

भाजपा संगठन के संकेतों के अनुसार, यह केवल एक अस्थायी विराम है। अगले चरण में फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का नया दौर शुरू किया जाएगा, जिसमें कई नेताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Bhopal News: भोपाल करोंद में चार मंजिला बिल्डिंग में आग, KFC आउटलेट के पास मची अफरा-तफरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें