MP News: मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन रिमझिम बारिश, 14 जुलाई से कुछ जिलों में फिर तेज बारिश के आसार
MP News: मध्य प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 11, 12 और 13 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि 14 जुलाई से एक बार फिर कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
सभी जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार
शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी 55 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से अगले सप्ताह प्रदेश में मौसम फिर बदल सकता है और कुछ इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.
खरीफ फसलों के लिए राहत भरा मौसम
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कुछ दिनों का हल्का मौसम खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा. कई जिलों में खेतों में पानी भरने और फसलों में गलन की स्थिति बनने लगी थी. बारिश की रफ्तार कम होने से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक लगभग 240 मिमी, यानी करीब 9.5 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से लगभग 8 से 10 प्रतिशत अधिक है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से काफी ज्यादा बारिश हुई है, जबकि पूर्वी हिस्से में अभी भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है.
कई जिलों में अच्छी बारिश, कुछ अब भी इंतजार में
देवास, हरदा, इंदौर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़ और खंडवा जैसे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं रीवा, सीधी, सतना, मऊगंज, सिंगरौली, कटनी, मैहर, टीकमगढ़ और कुछ अन्य जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के दूसरे पखवाड़े में इन क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव में BJP का बड़ा दांव, नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट, समर्थकों का जोरदार विरोध
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
