MP News: मध्य प्रदेश में हर चौथा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर का शिकार, NFHS रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
MP News: मोबाइल की लत और घंटों लैपटॉप-स्क्रीन पर बैठकर काम करने की आदत अब स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
हर चौथा व्यक्ति हाई BP से प्रभावित
रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में लगभग 25% आबादी हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई लोग इस बीमारी से अनजान हैं, जिससे यह “साइलेंट किलर” साबित हो रही है।

बच्चों में भी बढ़ता खतरा
स्टडी में यह भी सामने आया है कि 6% से अधिक स्कूली बच्चे भी हाई BP की समस्या से प्रभावित हैं। भोपाल एम्स की एक स्टडी में 5 से 18 वर्ष के बच्चों पर किए गए शोध में 43% बच्चों में हाई बीपी के संकेत मिले हैं।
उम्र के हिसाब से स्थिति
रिपोर्ट के मुताबिक 45 से 59 वर्ष की उम्र में 34% लोग हाई BP से प्रभावित हैं। वहीं 30 से 44 वर्ष के बीच 18% और 15 से 29 वर्ष के करीब 8% लोग इस बीमारी का शिकार हैं, करीब 2 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग में लगभग 19% लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाए गए, यानी करीब 37 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं।
रिपोर्ट में सामने आए 3 बड़े कारण
विशेषज्ञों के अनुसार हाई BP बढ़ने के प्रमुख कारण हैं
• मोबाइल और लैपटॉप का अत्यधिक उपयोग
• नींद की कमी और खराब स्लीप पैटर्न
• लगातार तनाव और “अलर्ट मोड” में रहना
डॉक्टरों की चेतावनी
डॉक्टर्स का कहना है कि फिजिकल एक्टिविटी कम होना और स्क्रीन टाइम बढ़ना शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाता है। इससे नींद प्रभावित होती है और धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है, NFHS की यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि डिजिटल लाइफस्टाइल और असंतुलित दिनचर्या अब गंभीर स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें।
यह भी पढ़ें : MP News: शिवपुरी में कल्याण पाल ने जीते जी कराया अपना मृत्यु भोज, 7 हजार लोगों ने किया भोजन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
