MP News : राजगढ़ में किसानों का गुस्सा फूटा, फसल तौलने में देरी पर चक्का जाम
MP News : एक ओर मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। वहीं दूसरी ओर धरातल पर नजारा इसके विपरीत ही नजर आ रहा है। मामला राजगढ़ से सामने आया है। जहां किसानों का सब्र टूट गया और तहसीलदार के सामने फांसी लगाने का प्रयास किया। किसानों ने आक्रोशित होकर राजगढ़ खुजनेर रोड पर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानिए पूरा मामला
मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है जहाँ पर किसान अपनी फसल तुलवाने राजगढ़ केंद्र आए हुए थे। जहां उनका पांच दिन बाद भी नंबर नहीं लगा। इतना ही नहीं यहां पानी सहित कोई व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में किसानों ने आक्रोशित होकर राजगढ़ खुजनेर रोड पर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। जिसमें सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार किसानों का आरोप है कि, पांच दिन बीत गए लेकिन हमारा नंबर नही आया। केंद्र में न तो पानी पीने की व्यवस्था है न ठहरने की। ऐसे मे हम क्या करें। कई किसानों ने कहा कि, हम से पैसे लेते हैं और शराब पीते हैं। तो कुछ ने कहा कई तौल कांटे खाली हैं लेकिन तौलने वाला नहीं है। किसानों ने कहा कि, सचिव यादव प्रसाद शर्मा की मानमानी से परेशान होकर चक्का जाम किया।
अधिकारियों का किया जमकर विरोध
चक्काजाम कर रहे किसानों को समझाने के लिए पटवारी व तहसीलदार खरीदी केंद्र पहुंचे। लेकिन किसान भड़क गए और जमकर खरी खोटी सुनाने लगे। किसान धीरज सिंह ने तहसीलदार से कहा कि, ‘डराओ मत यहीं फांसी लगा लूंगा’। इसके बाद थाना प्रभारी पहुंचे और समझाइस दी। तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ।
यह भी पढ़े :Rewa News : रीवा के दिल दहला देने वाले गैंगरेप मामले में ,कोर्ट ने दोषियों को सुनाई उम्रकैद

Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |