MP News: कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की प्रेम कहानी कोर्ट पहुंची, पति पर अपहरण केस को दी चुनौती

MP News: कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की प्रेम कहानी कोर्ट पहुंची, पति पर अपहरण केस को दी चुनौती

MP News: कुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की प्रेम कहानी कोर्ट पहुंची, पति पर अपहरण केस को दी चुनौती

MP News: महेश्वर की रहने वाली माला बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। प्रयागराज कुंभ मेले में अपनी आंखों और अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा अब प्रेम विवाह और उम्र विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

पति के खिलाफ अपहरण केस पहुंचा हाई कोर्ट

मोनालिसा ने अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जबकि रिकॉर्ड में उसे नाबालिग दिखाने के लिए 1 जनवरी 2009 दर्ज कराई गई।

फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिला था। इसी दौरान उसकी मुलाकात यूपी के बागपत निवासी फरमान खान से हुई। दोनों के बीच दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और 11 मार्च 2026 को दोनों ने अरूमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में विवाह कर लिया।

पिता ने बेटी को बताया नाबालिग

मोनालिसा के पिता ने महेश्वर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है और फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फर्जी सर्टिफिकेट बनाया गया

मोनालिसा की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उसके आधार कार्ड और वोटर आईडी में जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 दर्ज है। वहीं 2009 वाली जन्मतिथि का प्रमाण पत्र गलत तरीके से तैयार किया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि शादी रोकने के उद्देश्य से फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाया गया।

हाई कोर्ट से निष्पक्ष जांच की मांग

याचिका में मध्य प्रदेश शासन, मध्य प्रदेश डीजीपी, केरल डीजीपी और युवती के पिता को पक्षकार बनाया गया है। साथ ही कोर्ट से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र सामने लाया जाए और मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में बंद स्टोन माइंस में अवैध खनन का आरोप, ब्लास्टिंग से घरों में दरार और बढ़ा जल संकट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें