MP News : एमपी सरकार फिर ले रही 5000 करोड़ का कर्ज

MP News : एमपी सरकार फिर ले रही 5000 करोड़ का कर्ज

MP News : एमपी सरकार फिर ले रही 5000 करोड़ का कर्ज

MP News : एमपी सरकार फिर पांच हजार करोड़ रूपए का कर्ज लेगी. यह कर्ज 2500-2500 करोड़ रूपए की दो अलग-अलग किस्तों में लिया जाएगा. 12 साल और 14 साल के टेन्योर पर कर्ज लिया जाएगा. 7 मई को सरकार के खजाने में रकम आएगी.

एमपी सरकार फिर लेगी नया कर्ज

एमपी सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में फिर कर्ज लेने जा रही है। इस कर्ज में कुल 7500 करोड़ रुपए की कर्ज तीन समान किस्तों में लिया जाएगा, जिनमें प्रत्येक किस्तों की राशि 2500 करोड़ रुपए होगी। यह कर्ज राज्य के वित्तीय ढांचे फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को मजबूत बनाए रखने के लिए लिया जा रहा है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार सरकार राज्य सकल घरेलू उत्पाद के तीन प्रतिशत तक कर्ज लेने की सीमा में है। इसके अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत कर्ज नगरीय विकास और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए भी लिया जा सकता है।

राज्य पर कुल कर्ज 4.21 लाख करोड़ पहुंचा

मध्य प्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2025 की स्थिति में कुल कर्ज 4.21 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। बीते वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने कुल 57 हजार करोड़ रूपए का कर्ज उठाया था, जिससे प्रदेश पर कर्ज का आंकड़ा बढ़ गया। इस पूरे कर्ज पर सरकार को 29 हजार करोड़ का ब्याज इसी साल चुकाना है।

यह भी पढ़े : MP News : एमपी में साल में दो बार होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें