MP News: MP बीजेपी में डिजिटल दावों की हकीकत, 23 जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर कमजोर
MP News: मध्य प्रदेश भाजपा जहां एक ओर ‘डिजिटल बूथ’ और ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ की मजबूत फौज तैयार करने का दावा कर रही है, वहीं संगठन के कई जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया पर बेहद कमजोर स्थिति में नजर आ रहे हैं। प्रदेश के 23 जिला अध्यक्ष ऐसे हैं जिनके एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर 50 से भी कम फॉलोअर्स हैं।
कमजोर डिजिटल उपस्थिति
प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं के गृह और संसदीय क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के गृह जिले मुरैना के भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह के एक्स अकाउंट पर मात्र 3 फॉलोअर्स हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के मात्र 8 फॉलोअर्स हैं, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेत्र दतिया के जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह के 13 फॉलोअर्स हैं, जबकि ग्वालियर शहर अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के भी केवल 25 फॉलोअर्स हैं।

50 से कम फॉलोअर्स वाले प्रमुख जिलाध्यक्ष
• मुरैना (कमलेश कुशवाह): 3 फॉलोअर्स
• विदिशा (महाराज सिंह दांगी): 8 फॉलोअर्स
• दतिया (रघुवीर शरण कुशवाह): 13 फॉलोअर्स
• शिवपुरी (जसमंत जाटव): 13 फॉलोअर्स
• निवाड़ी (राजेश पटेरिया): 20 फॉलोअर्स
कुछ जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर आगे भी
दूसरी ओर, कुछ जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और प्रभावी नजर आते हैं। अशोकनगर के आलोक तिवारी 5,571 फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं। इंदौर ग्रामीण के श्रवण सिंह चावड़ा के 4,286 फॉलोअर्स और रायसेन के राकेश शर्मा के 2,877 फॉलोअर्स हैं।
टॉप-5 एक्स (X) फॉलोअर्स वाले जिलाध्यक्ष
• आलोक तिवारी (अशोकनगर): 5,571
• श्रवण सिंह चावड़ा (इंदौर-ग्रामीण): 4,286
• राकेश शर्मा (रायसेन): 2,877
• अमिता चपरा (शहडोल): 2,429
• आशुतोष अग्रवाल (उमरिया): 2,134
फेसबुक पर भी मिला मिला-जुला प्रदर्शन
फेसबुक पर उज्जैन के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के 1,300 फॉलोअर्स हैं, जबकि अलीराजपुर के संतोष मकू परवाल के 4,400 फॉलोअर्स हैं। वहीं धार के निलेश भारती 51,000 फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। इंदौर शहर के सुमित मिश्रा और ग्वालियर ग्रामीण के प्रेम सिंह राजपूत भी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं।
कुछ नेता तीनों प्लेटफॉर्म पर डिजिटल लीडर
कुछ जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म (Facebook, X और Instagram) पर सक्रिय हैं। इंदौर ग्रामीण के श्रवण सिंह चावड़ा के इंस्टाग्राम पर 78,800 फॉलोअर्स हैं। रायसेन के राकेश शर्मा और राजगढ़ के ज्ञान सिंह गुर्जर भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत मौजूदगी रखते हैं।
डिजिटल अभियान बनाम जमीनी हकीकत
मध्य प्रदेश भाजपा के डिजिटल विस्तार के दावों और कई जिला अध्यक्षों की सोशल मीडिया उपस्थिति के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। जहां कुछ नेता डिजिटल रूप से मजबूत हैं, वहीं बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष अब भी सोशल मीडिया प्रभाव के मामले में काफी पीछे हैं।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में तेज आंधी-तूफान से भारी नुकसान, ट्रांसफार्मर और कई बिजली पोल टूटे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
