MP News: जबलपुर से चिल्पी तक NH-30 बनेगा फोर लेन, मध्य भारत को मिलेगी नई रफ्तार

MP News: जबलपुर से चिल्पी तक NH-30 बनेगा फोर लेन, मध्य भारत को मिलेगी नई रफ्तार

MP News: जबलपुर से चिल्पी तक NH-30 बनेगा फोर लेन, मध्य भारत को मिलेगी नई रफ्तार

MP News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सफर अब पहले से ज्यादा तेज और आसान होने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 यानी NH-30 को जबलपुर से चिल्पी तक फोर लेन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

160 किलोमीटर सड़क का होगा विस्तार

करीब 160 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को वर्तमान में दो लेन से फोर लेन में बदला जाएगा, यह सड़क प्रयागराज-जबलपुर-रायपुर कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यातायात और माल परिवहन को बड़ी राहत मिलेगी।

NH-30 फोरलेन प्रोजेक्ट: MP-छत्तीसगढ़ के बीच सफर होगा आसान, घाट सेक्शन  सुरक्षित; कान्हा में वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग | NHAI NH 30 Four Lane Project  Jabalpur to Chilpi Highway ...

तेजी से चल रही DPR प्रक्रिया

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के मुताबिक परियोजना की DPR यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है, मार्च 2027 तक DPR पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके, इस परियोजना में सड़क सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी जाएगी, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुधार किए जाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए और यात्रा ज्यादा सुरक्षित हो सके।

घाट सेक्शन में होगा आधुनिक निर्माण

नाग घाट, भवाल घाट और चिल्पी घाट जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से विकसित किया जाएगा, संकरी सड़क और तीखे मोड़ों के कारण यहां अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है, जिसे फोर लेन बनने के बाद काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।

वन्यजीव संरक्षण का रखा जाएगा ध्यान

यह हाईवे कान्हा टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है, इसी वजह से वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एनिमल अंडरपास, वाइल्डलाइफ क्रॉसिंग और विशेष सुरक्षा संकेतक लगाए जाएंगे ताकि जानवरों की प्राकृतिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

फोर लेन कॉरिडोर बनने से जबलपुर से कान्हा टाइगर रिजर्व तक की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, इसके अलावा यह सड़क औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि मंडियों और लॉजिस्टिक हब्स को जोड़कर व्यापार और निवेश को नई गति देगी।

पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर

परियोजना के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, अधिक से अधिक पेड़ों के संरक्षण और प्रत्यारोपण के साथ पर्यावरण अनुकूल निर्माण तकनीकों को अपनाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें