MP News: ग्वालियर स्टेशन पर सनसनी, भीख न मिलने पर युवक ने ताज एक्सप्रेस पर किया पथराव
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक को ट्रेन में भीख न मिलने पर गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने यह घटना को अंजाम दिया।

प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ पथराव
घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब हजरत निजामुद्दीन से आई ताज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी। एक युवक ट्रेन में यात्रियों से भीख मांग रहा था, लेकिन किसी ने उसे पैसे नहीं दिए। इसी बात से नाराज होकर उसने प्लेटफॉर्म पर रखी गिट्टियां उठाकर ट्रेन के डी-1 कोच पर फेंकनी शुरू कर दी।
कोच के शीशे टूटे
पथराव में ट्रेन के डी-1 कोच की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि उस समय प्लेटफॉर्म पर यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, घटना के दौरान यात्रियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान देवेंद्र सिकरवार उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो गुना जिले का निवासी बताया जा रहा है, रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में यह मामला गुस्से में की गई हरकत लग रहा है, लेकिन आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: इंदौर-बुधनी रेल परियोजना: मांगलिया स्टेशन बनेगा बड़ा जंक्शन, माल ढुलाई और यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
