MP News: चार इमली में पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, स्पेशल DG के आवास के सामने वारदात

MP News: चार इमली में पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, स्पेशल DG के आवास के सामने वारदात

MP News: चार इमली में पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, स्पेशल DG के आवास के सामने वारदात

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीवीआईपी इलाके चार इमली में रविवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आई है, यहां पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाया, बदमाशों ने सूने बंगले के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पानी की टोटियों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया, खास बात यह है कि बंगला स्पेशल डीजी के आवास के ठीक सामने स्थित है.

Ajay Vishnoi

दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर

घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, विधायक अजय विश्नोई को चार इमली में D-11/03 सरकारी बंगला आवंटित है, चोरों ने बंगले के दरवाजों के ताले तोड़ दिए और जिन दरवाजों के ताले नहीं खुल सके, उनके कुंडे तक उखाड़ दिए, इसके बाद बदमाश घर के अंदर से सामान लेकर फरार हो गए, हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी नहीं लगी.

महीने में कुछ दिन ही भोपाल आते हैं विधायक

विधायक अजय विश्नोई ज्यादातर समय जबलपुर में रहते हैं और महीने में करीब 3 से 4 दिन ही भोपाल आते हैं, बाकी दिनों में उनका सरकारी बंगला खाली रहता है, रविवार को जब विधायक बंगले पर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई, उन्होंने घटना की सूचना विधानसभा को दी और बाद में हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और बदमाश किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और चोरी के बाद किस दिशा में फरार हुए, फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.

VIP इलाके में लगातार हो रही वारदातें

चार इमली इलाके में मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास मौजूद हैं, इसके बावजूद यहां लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, विधायक के बंगले में चोरी से कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में एक अन्य अधिकारी के खाली मकान में भी चोरी हुई थी, वहीं 23 सितंबर 2025 को IG इंटेलिजेंस डॉ. आशीष के साथ मोबाइल लूट की घटना हुई थी, लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: तेज बारिश के चलते भोपाल में 12वीं तक स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें