MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला, आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला, आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग

MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला, आरोपियों ने वॉयस सैंपल देने से किया इनकार, CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग

MP News: भोपाल की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपियों ने अब तक वॉयस सैंपल नहीं दिए हैं. एजेंसी ने दोनों की न्यायिक हिरासत 28 जुलाई तक बढ़ाने का अनुरोध भी किया.

Twisha Sharma Case: विदाई के वक्त सास गिरिबाला सिंह ने मांगे थे 2 लाख रुपये... ट्विशा शर्मा केस में CBI की FIR में खुलासा | Model Twisha Sharma Case CBI FIR Reveals

वॉयस सैंपल देने से किया इनकार

ट्विशा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि अदालत पहले ही आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति दे चुकी थी. इसके बाद 6 जुलाई को CBI सैंपल लेने पहुंची, लेकिन आरोपी समर्थ सिंह ने वॉयस सैंपल देने से इनकार कर दिया. वहीं गिरिबाला सिंह ने एक बार सैंपल दिया, लेकिन दोबारा सैंपल देने से मना कर दिया.

AIIMS ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर दी जानकारी

सुनवाई के दौरान भोपाल AIIMS ने अदालत को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उससे जुड़े सभी दस्तावेज पहले ही CBI को सौंपे जा चुके हैं. इसलिए संस्थान अलग से रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराएगा. वहीं दिल्ली AIIMS की ओर से इस संबंध में अभी तक अदालत को कोई जवाब नहीं मिला है, दोनों आरोपियों की पेशी इस बार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई. अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ और मीडिया की मौजूदगी को देखते हुए बचाव पक्ष की मांग पर कोर्ट ने ऑनलाइन पेशी की अनुमति दी.

दिल्ली AIIMS की रिपोर्ट पर निगाह

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी है. हालांकि रिपोर्ट की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. एजेंसी इस रिपोर्ट को जांच का अहम साक्ष्य मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है, हाईकोर्ट के निर्देश पर 25 मई 2026 को CBI ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. जांच की वैधानिक अवधि पूरी होने से पहले एजेंसी को अदालत में चालान पेश करना होगा. यदि निर्धारित समय में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है, तो आरोपी पक्ष कानून के तहत डिफॉल्ट जमानत की मांग कर सकता है.

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं. ससुराल पक्ष ने घटना को आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया. शुरुआती पोस्टमार्टम पर उठे सवालों के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे. अब CBI उसी रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा टेक होम राशन, UCC मसौदे पर 18 जुलाई को होगी अहम बैठक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें