MP News: मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा, अब चलेगी तेज गर्मी और लू
MP News: मध्य प्रदेश में अब आंधी, बारिश और ओलों का दौर खत्म होने की ओर है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 मई से प्रदेश में लू का असर तेज हो जाएगा। इसके साथ ही गर्मी का प्रकोप भी लगातार बढ़ने लगेगा।
रविवार से गर्मी की शुरुआत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मौसम और ज्यादा गर्म महसूस होगा।
कई जिलों में बारिश और आंधी
इससे पहले शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली। एक ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जिलों में बादल छाए रहे। शाम के समय भोपाल, बैतूल, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, अनूपपुर, रायसेन, गुना, विदिशा, राजगढ़, सागर, जबलपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, उमरिया, शहडोल और छिंदवाड़ा में बारिश और तेज आंधी देखने को मिली।
मई में पहली बार तेज गर्मी का दौर शुरू
प्रदेश में 30 अप्रैल से लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा था। पिछले 10 दिनों तक यानी 9 मई तक कहीं बारिश तो कहीं आंधी का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस, चक्रवात और ट्रफ जैसी मौसमी गतिविधियों का असर बना रहा, जिससे मई के पहले सप्ताह में भी गर्मी सामान्य रही।
मौसम विभाग की चेतावनी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 10 मई से प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ होने लगेगा। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि 12 और 13 मई को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : Shahdol News: शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा युवा मोर्चा नेता समेत 2 की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
