MP News: एमपी में 2585 रुपये में होगी गेहूं खरीदी, 7 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

MP News: एमपी में 2585 रुपये में होगी गेहूं खरीदी, 7 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

MP News: एमपी में 2585 रुपये में होगी गेहूं खरीदी, 7 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

MP News: मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इस बार गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाएगी। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर व्यवस्थित और पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

पंजीयन कराना जरूरी

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक किसानों के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन की प्रक्रिया 7 मार्च तक जारी रहेगी। सरकार ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि खरीदी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक 1 लाख 81 हजार 793 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजीयन व्यवस्था को अधिक सरल और सुगम बनाया गया है।

संभागवार पंजीयन की स्थिति

मंत्री गोपाल सिंह राजपूत के अनुसार विभिन्न संभागों में किसानों के पंजीयन की स्थिति इस प्रकार है— इंदौर: 27175,उज्जैन: 73398,ग्वालियर: 3358,चंबल: 1449,जबलपुर: 12342,नर्मदापुरम: 11698,भोपाल: 41268,रीवा: 3242,शहडोल: 726,सागर: 7137 सरकार का कहना है कि सभी संभागों में पंजीयन प्रक्रिया निरंतर जारी है और किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

3186 पंजीयन केंद्र स्थापित                             

प्रदेशभर में गेहूं खरीदी के लिए कुल 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों का पंजीयन और खरीदी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पिछले साल से 160 रुपये अधिक MSP

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य है कि समर्थन मूल्य पर पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके।

पंजीयन हेतु निःशुल्क सुविधा

राज्य शासन द्वारा पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था विभिन्न शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई है। ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालयों के सुविधा केंद्रों पर बिना किसी शुल्क के पंजीयन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त तहसील कार्यालयों के सुविधा केंद्रों तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर भी निःशुल्क पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा रही है।

हालांकि, एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र तथा निजी संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन कराने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें