MP News: जबलपुर के सिहोरा में आरती-अजान को लेकर तनाव, 49 गिरफ्तार                   

MP News: जबलपुर के सिहोरा में आरती-अजान को लेकर तनाव, 49 गिरफ्तार

MP News: जबलपुर के सिहोरा में आरती-अजान को लेकर तनाव, 49 गिरफ्तार                   

MP News: जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और अजान के समय को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया है। अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मस्जिद की ओर से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया।

मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप

दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहे थे और उनके साथ मारपीट की गई। करीब 20 से 25 मिनट तक चले पथराव में मंदिर के कांच टूट गए और कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के कारण परिसर में रखे पत्थरों का इस्तेमाल पथराव में किया गया। इस दौरान बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगने की जानकारी सामने आई है।

शुक्रवार को फिर बढ़ा तनाव

अगले दिन दोपहर में हिंदू संगठनों ने सिहोरा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के सामने स्थित मस्जिद को हटाने और नमाज पर रोक लगाने की मांग की। कई लोग सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ ठेले पलट दिए गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन की सख्ती

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। खितौला, गोसलपुर, पनागर समेत 12 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस का प्रदर्शन 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: जबलपुर के सिहोरा में आरती-अजान को लेकर तनाव, 49 गिरफ्तार                   ”

Leave a Comment

और पढ़ें