MP News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि

MP News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि

MP News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि

MP News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस योजना के अंतर्गत मार्च 2025 तक कुल 1552.73 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। साथ ही, उज्जवला योजना के अंतर्गत 26 लाख महिलाओं को 55.95 करोड़ रुपए की राशि गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए ट्रांसफर की गई।

महिला अधिकारियों को मिली विशेष जिम्मेदारियाँ

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्र माता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान (2024) प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी, लिखा संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर खिंचवाई और सिग्नेचर वॉल पर बहनों को बधाई लिखकर शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद उन्होंने जैविक उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण किया और महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित किया।

यह भी पढ़े : Rewa News : रीवा में इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन फिर अटका,निगम आयुक्त ने शासन को लिखा पत्र 

 

 

 

 

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें