MP News: बेंगलुरु में ट्रैकिंग पर गया युवक लापता, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
MP News: इंदौर के रहने वाले अद्वैत उपाध्याय के बेंगलुरु में लापता होने का मामला सामने आया है. अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है और शुक्रवार को नेलामंगला के पास शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था. पहाड़ी की तलहटी में बाइक खड़ी करने के बाद वह ऊपर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद बताया जा रहा है.

सिर्फ मंगेतर को थी ट्रैकिंग की जानकारी
परिवार के मुताबिक अद्वैत ने ट्रैकिंग पर जाने की जानकारी अपनी मंगेतर को दी थी. उसकी मंगेतर भोपाल की रहने वाली है. अद्वैत ने शिवगंगे क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बाइक किराए पर ली थी. शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे वह बाइक को पहाड़ी की तलहटी में छोड़कर ट्रैकिंग के लिए निकला था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है.
परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
अद्वैत के अचानक गायब होने से परिवार काफी चिंतित है. परिजनों ने आशंका जताई है कि पहाड़ी इलाके में उसके साथ कोई हादसा हुआ हो सकता है या फिर किसी आपराधिक घटना का शिकार हुआ हो. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना, अपहरण और लूट समेत अलग-अलग संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की है.
CCTV में आखिरी बार दिखाई दिया अद्वैत
जांच के दौरान अद्वैत का आखिरी CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें वह शिवगंगे पहाड़ियों की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है. इसके बाद उसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं.
100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा
अद्वैत की तलाश के लिए पुलिस और SDRF के 100 से ज्यादा जवानों को लगाया गया है. टीमों की ओर से पहाड़ी के दुर्गम इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ड्रोन कैमरों की मदद से भी आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अद्वैत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें : MP News: पानी मिला पेट्रोल बेचने की शिकायत पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
