Rewa News: गोविंदगढ़ में चाकू लेकर घूम रहे नाबालिग पकड़े गए, वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में
Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में खंधो माता मंदिर के जलाशय के पास एक नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद के अनुसार, नाबालिग जलाशय के पास हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था. उसके साथ कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे. इस दौरान उसकी हरकत देखकर वहां मौजूद लोगों और घूमने आए पर्यटकों में डर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित नाबालिगों को पकड़कर थाने पहुंचाया.
पर्यटकों और लोगों में बना डर का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाबालिग जलाशय के पास हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था. उसके साथ कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे. इस दौरान उसकी हरकत देखकर वहां मौजूद लोगों और घूमने आए पर्यटकों में डर का माहौल बन गया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची मौके पर
घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी गोविंदगढ़ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वीडियो में दिखाई दे रहे नाबालिगों को पकड़कर थाने ले गई.
दो नाबालिगों को बनाया आरोपी
पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद मामले में दो नाबालिगों को आरोपी बनाया है. पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने दी कार्रवाई की जानकारी
एडिशनल एसपी भावना मरावी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कदम उठाए गए हैं. मामले में दो नाबालिगों पर कार्रवाई की गई है और उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिजली तार चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार और 50 हजार का माल बरामद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
