Rewa News: रीवा के बीहर नदी पुल की मरम्मत धीमी, यातायात बहाली पर बना संशय
Rewa News: रीवा बायपास मार्ग पर बीहर नदी स्थित क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम अब भी धीमी गति से जारी है। मौके पर पुल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गर्डर उठाने के दौरान एलाइनमेंट प्रभावित होने से तकनीकी समस्याएं और बढ़ गई हैं, जिससे मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।

इंजीनियरों ने नए निर्माण की दी सलाह
सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली से आई डीजीसी इंफ्रा कंपनी के इंजीनियरों ने शुरुआती जांच में पुल को पूरी तरह तोड़कर दोबारा निर्माण योग्य बताया था। हालांकि अंतिम फैसला जिला प्रशासन को लेना है। फिलहाल कंपनी मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, लेकिन पुल के पिलरों के बीच बढ़ता गैप सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
प्रशासन ने नहीं दी स्पष्ट जानकारी
मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे एमपीआरडीसी अधिकारियों ने अब तक खुलकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुल को पूरी तरह सुरक्षित बनाने में अभी एक महीने से ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में यातायात बहाली की तारीख अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
10 मई की समयसीमा भी निकली
प्रशासन ने दावा किया था कि 10 मई तक मरम्मत कार्य पूरा कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन तय समयसीमा गुजरने के बाद भी काम अधूरा है। जल्दबाजी में पुल शुरू करना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए इंजीनियर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
शहर में बढ़ा ट्रैफिक और हादसे का खतरा
5 अप्रैल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग नहीं मिलने से ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को शहर के भीतर से गुजरना पड़ रहा है। इससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बन रही है। धूल, प्रदूषण और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : MP News: उज्जैन में साध्वी हर्षानंद का बड़ा बयान, युवतियों को तलवार देकर सनातन रक्षा का लिया संकल्प
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
