Rewa News: रीवा गुरुकुल में 7 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरू, 20 जिलों से 100 प्रतिभागी हुए शामिल

Rewa News: रीवा गुरुकुल में 7 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरू, 20 जिलों से 100 प्रतिभागी हुए शामिल

Rewa News: रीवा गुरुकुल में 7 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर शुरू, 20 जिलों से 100 प्रतिभागी हुए शामिल

Rewa News: रीवा के गुरुकुल विद्यालय परिसर में 9 मई से 15 मई तक सात दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रबोधन शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन संस्कृत भारती महाकौशल प्रान्त द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और बोलचाल की प्रवृत्ति विकसित करना है।

संस्कृत के प्रयोग पर जोर

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन संस्कृत वार्तालाप, श्लोक पाठ, सरल व्याकरण अभ्यास और संस्कृत नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजन का मुख्य लक्ष्य संस्कृत को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन में सहज रूप से अपनाना है।

100 प्रतिभागियों हुए शामिल

शिविर प्रबंधन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप के अनुसार, इस शिविर में महाकौशल प्रान्त के 20 जिलों से लगभग 100 विद्यार्थी, शिक्षक और संस्कृत प्रेमी भाग ले रहे हैं। प्रातः एवं सायं सत्रों में विशेषज्ञ आचार्यों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

संस्कृत को व्यवहारिक भाषा बनाने का प्रयास

आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य है कि संस्कृत भाषा केवल अध्ययन तक सीमित न रहकर व्यवहार में भी आए। इसी भावना के साथ यह सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

समापन पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिविर का समापन 15 मई को होगा, जिसमें प्रतिभागी संस्कृत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान उनकी सीख और प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा।

कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि आचार्य अंजनी प्रसाद पांडे (पूर्व प्राचार्य, संस्कृत महाविद्यालय रीवा) और अध्यक्ष डॉ. महेंद्र मणि द्विवेदी (अतिरिक्त निदेशक, उच्च शिक्षा रीवा संभाग) उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में मॉडल साइंस कॉलेज के प्राध्यापक शिव कुमार दुबे, भारतेन्दु मिश्रा, आबकारी अधिकारी सूर्य नारायण, संस्कृत भारती महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री डॉ. मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

नागरिकों से सहभागिता की अपील

कार्यक्रम स्थल पर नाट्य कला और विज्ञान में संस्कृत के योगदान पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संस्कृत भाषा के इस आंदोलन में सहभागी बनें और इसे आगे बढ़ाने में योगदान दें।

यह भी पढ़ें : CG News: बिना रासायनिक खाद के किसान ने कमाए हजारों, जैविक मिर्च की खेती बनी मिसाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें