Rewa News: नामांतरण में रिश्वत मांगने पर बाबू सस्पेंड, PM आवास घूस मामले में CEO को नोटिस

Rewa News: नामांतरण में रिश्वत मांगने पर बाबू सस्पेंड, PM आवास घूस मामले में CEO को नोटिस

Rewa News: नामांतरण में रिश्वत मांगने पर बाबू सस्पेंड, PM आवास घूस मामले में CEO को नोटिस

Rewa News: रीवा में भ्रष्टाचार के मामलों पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बड़ा एक्शन लिया है। रिश्वत के लिए वारसाना नामांतरण प्रकरण को अटकाने वाले सेमरिया तहसील के सहायक वर्ग-3 प्रशांत तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पैसे के लिए लटकाया नामांतरण मामला

जानकारी के अनुसार, सेमरिया तहसील में पदस्थ बाबू प्रशांत तिवारी ने आवेदकों—मान सिंह, केबिल सिंह, उमेश सिंह और बबली सिंह के वारसाना नामांतरण प्रकरण को लंबे समय तक अटकाए रखा। आरोप है कि यह देरी पैसे की मांग के चलते की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने बिना लंबी जांच के, प्रथम दृष्टया उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर ही सख्त कदम उठाते हुए बाबू को सस्पेंड कर दिया, कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया या सफाई सामने नहीं आई है।

PM आवास योजना में 20 हजार की मांग

एक अन्य मामले में सिरमौर तहसील के ग्राम बड़ोखर निवासी रामलखन नामदेव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में घूसखोरी की शिकायत की। पीड़ित के अनुसार, ग्राम रोजगार सहायक ने उनसे 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और पैसे न देने पर योजना का लाभ देने से मना कर दिया।

CEO को नोटिस

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत गंगेव की सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में मौसम का यू-टर्न, गर्मी के बाद राहत की बारिश, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें