Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ से अधिक की MD ड्रग्स बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ से अधिक की MD ड्रग्स बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ से अधिक की MD ड्रग्स बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध एमडी ड्रग्स बरामद की है. गढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3087 ग्राम संदिग्ध एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Rewa MD drugs seized

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत की गई. उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा.

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंडप सिंह और ज्ञानभूषण शर्मा के रूप में हुई है. दोनों के कब्जे से संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद संदिग्ध ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई

रीवा संभाग में 24 घंटे के भीतर नशे के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले मऊगंज जिले में भी कथित एमडी ड्रग्स निर्माण से जुड़े मामले का खुलासा हुआ था. लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने की कोशिश तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मऊगंज में अवैध MD ड्रग फैक्ट्री का खुलासा, 1.28 करोड़ का सामान जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें