Rewa News: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

Rewa News: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते चालक रंगे हाथ गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले में शुक्रवार को लोकायुक्त संभाग ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए चौकी चचाई में रिश्वतखोरी के मामले का भंडाफोड़ किया। महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई करते हुए,  30 हजार की रिश्वत लेते हुए उपनिरीक्षक के चालक रंगे हाथ गिरफ्तार किया|

शिकायत के बाद हुई जांच

रीवा जिले के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने जानकारी दी कि ग्राम चचाई निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार कोल ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बहू मालती कोल का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस मामले में समझौता कराने के नाम पर चौकी प्रभारी द्वारा उनके बेटे पुष्पेंद्र कोल के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बनाते हुए 1 लाख रुपए की मांग की गई थी।

ट्रैप टीम ने बिछाया जाल

शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद 20 फरवरी को ट्रैप टीम गठित की गई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत चौकी प्रभारी रामपाल दहिया  के निर्देश पर उनका चालक अंकुर कुमार रिश्वत की पहली किस्त 30 हजार रुपए लेने पहुंचा। जैसे ही उसने चचाई मोड़ स्थित एक घर के चौगान में रकम ली, पहले से घात लगाए लोकायुक्त दल ने उसे धर दबोचा।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में निरीक्षक उपेंद्र दुबे सहित 12 सदस्य और दो स्वतंत्र गवाह शामिल थे।

लोकायुक्त की अपील

लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9893607619 पर शिकायत करें। संगठन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:Rewa News: रीवा में बिहान अस्पताल के सामने युवक से मारपीट, सड़क विवाद ने लिया तूल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें