Rewa News: जनसुनवाई में लापरवाही पर कलेक्टर भड़के, बोले -“काहे के तहसीलदार हो आप?”
Rewa News: रीवा में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक उस वक्त गरमा गई, जब कलेक्टर ने जनसुनवाई से जुड़े एक गंभीर मामले में लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर का सख्त लहजा देखकर बैठक में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

हैंडपंप पर अवैध कब्जा
मामला ग्राम गढ़वा, तहसील हुजूर थाना गोविंदगढ़ का है, जहां फरियादी रामशिरोमणि मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के एक शासकीय हैंडपंप पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने हैंडपंप के चारों ओर दीवार खड़ी कर लोहे का गेट लगा दिया, जिससे ग्रामीणों को पानी लेने में भारी दिक्कत हो रही थी।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
फरियादी का कहना था कि उन्होंने कई बार आवेदन दिए, लेकिन राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “काहे के तहसीलदार हो… क्यों तहसीलदार हो आप?”
शाम तक का अल्टीमेटम
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक हैंडपंप को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता के लिए चालू कराया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद राजस्व विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और हैंडपंप से अवैध कब्जा हटाकर उसे ग्रामीणों के उपयोग के लिए फिर से चालू करा दिया गया।
यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार में प्रतिभा का सम्मान, CM साय ने छात्र गिरवर पटेल को सराहा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
