Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई, 1312 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार, 11.74 लाख का सामान जब्त

Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई, 1312 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार, 11.74 लाख का सामान जब्त

Rewa News: रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई, 1312 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार, 11.74 लाख का सामान जब्त

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोहागी थाना पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1312 शीशी नशीली कफ सिरप, एक होंडा सिटी कार, मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 11 लाख 74 हजार 808 रुपये का मशरूका जब्त किया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

एडिशनल एसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा के अनुसार, सोहागी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की होंडा सिटी कार में अवैध नशीली कफ सिरप प्रयागराज से रीवा लाई जा रही है. सूचना के बाद साइबर सेल और सोहागी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया.

11 कार्टनों में मिली 1312 शीशी कफ सिरप

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कार में रखे 11 कार्टनों से ओनेरेक्स कंपनी की 1312 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, बरामद कफ सिरप की कीमत 2 लाख 64 हजार 368 रुपये आंकी गई है.

कार, मोबाइल और नकदी भी जब्त

पुलिस ने मौके से प्रकाश द्विवेदी (19 वर्ष) निवासी ग्राम बीड़ा, थाना सेमरिया, हाल निवासी चिरहुला कॉलोनी, थाना बिछिया, जिला रीवा को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से होंडा सिटी कार (एमपी 19 सीबी 1521), जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये, एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये, और 440 रुपये नकद भी जब्त किए गए.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोहागी थाने में अपराध क्रमांक 351/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी.

यह भी पढ़ें : Maihar News: मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों का कराया गया शुगर टेस्ट, 49 में से 19 का ब्लड शुगर निकला हाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें