Rewa News: रीवा में बिजली संकट से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, पुलिस से तीखी बहस
Rewa News: रीवा शहर के अजगरहा इलाके में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार देर रात सड़क पर फूट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

लंबे समय से चल रही समस्या
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली गुल होने और कम वोल्टेज की दिक्कत से आमजन परेशान हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में बहस
सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।
जनता का आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रशासन भारी वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करता, लेकिन जब आम लोग अपनी समस्या लेकर सड़क पर उतरते हैं तो तुरंत सख्ती दिखाई जाती है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि केसीसी के भारी वाहन दिनभर शहर में चलते हैं, जिससे ट्रैफिक और सुरक्षा की समस्याएं बढ़ रही हैं।
आगे आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर नाराजगी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
