Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव, यूट्यूबर पर केस दर्ज
Rewa news: रीवा में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया | ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद पुलिस ने यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विरोध के बाद दर्ज हुआ मामला
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया। ब्राह्मण समाज की बेटी के विषय में पोस्ट का विरोध पुरे जिले में हो रहा है | पूर्व में भी मनीष पटेल ने कई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है | सिविल लाइन थाना में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आशीष तिवारी के शिकायत पर विभिन्न धाराओ के तहत पुलिस ने यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शिकायत के आधार पर यूट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है | अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्ट से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल धान खरीदी से किसान हुए सशक्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

