CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल धान खरीदी से किसान हुए सशक्त

CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल धान खरीदी से किसान हुए सशक्त

CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल धान खरीदी से किसान हुए सशक्त

CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य, त्वरित भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया देकर भरोसा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।

किसान केंद्रित नीति से मजबूत हुआ भरोसा

रायपुर धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान केवल फसल नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका, परंपरा और संस्कृति का आधार है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू की गई तकनीक आधारित डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के जीवन में सकारात्मक और दूरगामी परिवर्तन किया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल के ऐतिहासिक समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की नीति ने किसानों को उनकी उपज का पूरा और सुरक्षित मूल्य सुनिश्चित किया है।

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, एक दिन भी प्रभावित  नहीं होगी धान खरीदी, हड़ताल पर गए कर्मचारी तो सरकार ने की ये शानदार  व्यवस्था |

डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और सुविधा

“टोकन तुंहर हाथ” जैसी डिजिटल प्रणाली, 24×7 ऑनलाइन टोकन, बायोमेट्रिक सत्यापन, एग्रीस्टैक पोर्टल और 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुव्यवस्थित रही। 27 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 25 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला। अब तक 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की रिकॉर्ड खरीदी पूरी की जा चुकी है। डिजिटल कांटे, रियल टाइम डेटा एंट्री और सीधे बैंक खातों में भुगतान ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है।

समय पर भुगतान से किसान सशक्त

नई व्यवस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि दो दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना रही। इससे किसान बिना तनाव के अगली फसल की तैयारी, ऋण भुगतान और घरेलू आवश्यकताएं पूरी कर पा रहे हैं। उपार्जन केंद्रों पर बैठने, पेयजल, छाया और शौचालय जैसी सुविधाओं ने किसानों को सम्मानजनक अनुभव दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत मार्गदर्शन और निगरानी से यह व्यवस्था देशभर के लिए एक मॉडल बन गई है। आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि भरोसे और समृद्धि का उत्सव बन चुकी है।

यह भी पढ़े: CG News: बीजापुर में बड़ा सरेंडर, 54 लाख के इनामी 12 माओवादियों ने डाले हथियार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें