Rewa News: रीवा में फ्लाईओवर के नीचे युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Rewa News: रीवा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां समान थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे कुछ बदमाशों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दौड़ाकर की गई बेरहमी से पिटाई
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता है, लेकिन हमलावर उसे घेर लेते हैं। जैसे ही वह गिरता है, आरोपी उसे पकड़कर लात-घूंसे और डंडों से पीटना शुरू कर देते हैं। युवक कई बार उठकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार हमलावर उसे पकड़ लेते हैं और फिर से हमला कर देते हैं।
लाठी-डंडे और बेल्ट से हमला
वीडियो में हमलावरों के हाथों में लाठी, डंडे और बेल्ट नजर आ रहे हैं। कुछ लोग युवक को पकड़कर रखते हैं, जबकि बाकी उस पर लगातार वार करते रहते हैं। युवक चीखता-चिल्लाता रहता है, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजता, घटना के दौरान आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि कई लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आए। बीच बाजार में हुई इस वारदात ने समाज और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शराब के नशे में विवाद की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह विवाद शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, समान थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायल युवक की हालत को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला और युवक गंभीर रूप से घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
