Satna News: सतना में कुपोषित बच्ची की मौत के मामले में NHM की बड़ी कार्रवाई, 6 कर्मचारियों से जवाब-तलब

Satna News: सतना में कुपोषित बच्ची की मौत के मामले में NHM की बड़ी कार्रवाई, 6 कर्मचारियों से जवाब-तलब

Satna News: सतना में कुपोषित बच्ची की मौत के मामले में NHM की बड़ी कार्रवाई, 6 कर्मचारियों से जवाब-तलब

Satna News: सतना जिले के मझगवां ब्लॉक स्थित सुरांगी गांव में कुपोषण से एक मासूम बच्ची की मौत के मामले में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने सख्त कदम उठाया है। राज्य स्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

एनएचएम की अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने डीपीएम, बीएमओ सहित कुल 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इन सभी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

किन अधिकारियों पर गिरी गाज

जिन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है, उनमें डीपीएम राकेश कर्ष, मझगवां बीएमओ डॉ. रुपेश सोनी, डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा, बीसीएम देवमुनी पटेल और उपस्वास्थ्य केंद्र अर्जुनपुर में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) शामिल हैं।

जांच में सामने आई लापरवाही

भोपाल से आई राज्य स्तरीय टीम की जांच में अस्पताल और फील्ड स्तर पर गंभीर खामियां पाई गईं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है, यह मामला अप्रैल का है, जब सुरांगी गांव की विमला प्रजापति के दो बच्चे सुप्रांशी और नैतिक गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए थे। दोनों को इलाज के लिए मझगवां और फिर जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान सुप्रांशी की मौत हो गई थी।

लेबर रूम पर भी कार्रवाई

इस मामले के साथ-साथ जिला अस्पताल के लेबर रूम की प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर को भी नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण में लेबर रूम में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। 13 टेबल के बीच लगे एसी बंद पाए गए, न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर नॉन-फंक्शनल था और नवजात देखभाल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

स्टाफ की तैयारी पर सवाल

जांच में यह भी पाया गया कि नर्सिंग स्टाफ रेडियंट वॉर्मर का सही उपयोग तक नहीं जानता था। उपकरणों पर धूल जमी थी और साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी। साथ ही एक प्रसूता को 48 घंटे तक बिना जरूरत लेबर रूम में रखने का मामला भी सामने आया, एनएचएम ने साफ किया है कि जवाब मिलने के बाद आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीर मानते हुए पूरे सिस्टम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव पर सियासी और सामाजिक संगठनों का तीखा विरोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें