Satna News: सतना जिला अस्पताल में आधी रात हंगामा,युवक ने की तोड़फोड़

Satna News: सतना जिला अस्पताल में आधी रात हंगामा,युवक ने की तोड़फोड़

Satna News: सतना जिला अस्पताल में आधी रात हंगामा,युवक ने की तोड़फोड़

Satna News: सतना जिला अस्पताल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब अस्पताल में सीमित स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद था।

ओपीडी काउंटर पर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक किसी बात को लेकर नाराज था। उसने सबसे पहले ओपीडी पर्ची काटने वाले ऑपरेटर से बहस शुरू की। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और युवक ने सहायता केंद्र में लगे कांच पर हाथ मारकर उसे तोड़ दिया।

सहायता केंद्र को पहुंचाया नुकसान

हंगामे के दौरान युवक ने वहां रखे अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। देर रात की इस घटना से कुछ देर के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं।

पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति को संभालने पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल स्टाफ ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सहायता केंद्र में नुकसान हुआ है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश है। स्टाफ ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा शासकीय कन्या महाविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, अव्यवस्थाओं पर सौंपा ज्ञापन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें