Sidhi News: तेज रफ्तार बस ने 6 वर्षीय बालक को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
Sidhi News: सीधी जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बहरी थाना क्षेत्र के तरका गांव में शुक्रवार शाम एक यात्री बस ने 6 वर्षीय बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
लापरवाही से गई मासूम की जान
जानकारी के अनुसार ‘जय मां शारदा’ ट्रेवल्स की बस (MP53P0465) सीधी से बहरी की ओर जा रही थी। शाम करीब 5 बजे तरका गांव के पास चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिवार में मातम
मृतक बालक की पहचान 6 वर्षीय प्रांशु पनिका के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय राजकुमार पनिका का पुत्र था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणो में आक्रोश
हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराना पड़ा।
पुलिस ने बस जब्त की
सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: पैदल चल रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक फरार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
