Sidhi News: सीधी में एक महीने के पोते की मौत के बाद नाना ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sidhi News: सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक महीने के मासूम की मौत के बाद भावनात्मक रूप से विचलित नाना द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

निमोनिया से हुई थी मासूम की मौत
पुलिस के अनुसार, बलहया गांव निवासी 56 वर्षीय रामभुवन द्विवेदी के एक महीने के पोते को निमोनिया होने पर 4 जुलाई को सीधी जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. परिवार ने बच्चे के स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूर्वजों के मंदिर में भगवान बजरंग बली से मन्नत मांगी थी. परिवार ने संकल्प लिया था कि बच्चे के स्वस्थ होने पर मंदिर में पूजा, भंडारा और भजन-कीर्तन कराया जाएगा.

मौत की खबर से टूट गए दादा
इलाज के दौरान सोमवार रात करीब 8 बजे मासूम की मौत हो गई. देर रात जब बच्चे का शव घर पहुंचा, तो नाना रामभुवन द्विवेदी गहरे सदमे में आ गए. मंगलवार सुबह वह गांव के मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद वह मंदिर के पास बैठकर रोने लगे.
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सिहावल पुलिस चौकी को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने पोते की मौत से हुए मानसिक आघात में यह कदम उठाया.
बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज
सिहावल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना गहरे मानसिक सदमे के कारण हुई प्रतीत होती है. पुलिस ने रामभुवन द्विवेदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, बीएनएस, की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, घर से निकलते वक्त कही बात बनी चर्चा का विषय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










