Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही! ICU वार्ड के शौचालयों में आज तक नहीं लगे दरवाजे

Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही! ICU वार्ड के शौचालयों में आज तक नहीं लगे दरवाजे

Sidhi News: सीधी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही! ICU वार्ड के शौचालयों में आज तक नहीं लगे दरवाजे

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां ICU वार्ड में बने 6 शौचालयों में आज तक दरवाजे नहीं लगाए गए हैं, दरवाजे नहीं होने की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को खुले में शौच करने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला मरीजों और महिला अटेंडरों को हो रही है।

गंदगी और बदबू से संक्रमण का खतरा

अस्पताल के शौचालयों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। यहां पानी की भारी कमी है और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है, अटेंडरों का कहना है कि लगातार बदबू और गंदगी की वजह से गंभीर मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कलेक्टर ने जताई सख्त नाराजगी

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही और बेहद शर्मनाक बताया, कलेक्टर ने कहा कि पहले भी रोगी कल्याण समिति की बैठक में शौचालयों में दरवाजे लगवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ।

वायरल वीडियो ने खोली पोल

सोमवार शाम एक अटेंडर ने अस्पताल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बिना दरवाजे वाले शौचालय का इस्तेमाल करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : MP News: मोहन कैबिनेट का बड़ा ऐलान! ₹29540 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, किसानों और विकास को मिला बड़ा बूस्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें