CG News: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया दुःख
CG News: महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित अन्य लोगों का आकस्मिक निधन हो गया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया.
जनसेवा को समर्पित जीवन
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, अजित पवार का संपूर्ण जीवन किसानों के कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए हमेशा आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी.
राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री ने कहा कि, अजित पवार का असमय निधन न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी अपूरणीय क्षति है, उनका योगदान लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा.
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री साय ने दुर्घटना में दिवंगत सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि, वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
यह भी पढ़ें : CG News: रसोईयों की मौत की अफवाहें भ्रामक, लोक शिक्षण संचालनालय ने किया स्पष्टीकरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










