MP News: सेवा संकल्प अभियान के तहत उज्जैन, मैहर, मऊगंज, रीवा समेत कई शहरों में दीप प्रज्ज्वलन
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मध्य प्रदेश में गुरुवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए. उज्जैन में मुख्य आयोजन हुआ, जहां महाकाल मंदिर, शिप्रा तट, महाकाल लोक और कार्तिक मेला ग्राउंड समेत कई स्थानों पर करीब 35 लाख दीये जलाए गए. कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेता शामिल हुए.

लाखों दीपों से रोशन हुए धार्मिक स्थल
मैहर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में 3 लाख 73 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए. मां शारदा मंदिर परिसर में ही 1 लाख 31 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित हुए. घंटाघर, अलाउद्दीन चौक, कटनी रोड तिराहा, पूर्व दरवाजा और बड़ी माई मंदिर सहित कई जगहों पर भी दीप जलाए गए. वहीं मऊगंज में 12 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, देवतालाब और हाटा के प्रसिद्ध मंदिरों में 51-51 हजार दीप जलाए गए.
दीयों से सजा रामराजा सरकार का शहर
निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का मुख्य आयोजन हुआ. यहां एक साथ 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए. बेतवा नदी के कंचनघाट, रामराजा लोक, लक्ष्मी मंदिर, शीश महल और मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों की मौजूदगी रही.
रीवा और जबलपुर में भी हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन
रीवा के रिवर फ्रंट पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 हजार दीप जलाए गए. दीपों की रोशनी से पूरा रिवर फ्रंट आकर्षण का केंद्र बना रहा. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हुए. वहीं जबलपुर के गौरी घाट स्थित नर्मदा तट पर 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे.
दीपों से रोशन हुए परिसर
ओंकारेश्वर में विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान 11 हजार दीप जलाए गए. देवास के पुलिस परेड ग्राउंड में 25 हजार दीपों का आयोजन हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए. आलीराजपुर के पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 91 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए. इस तरह सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्य प्रदेश के कई शहरों में दीपों की रोशनी के साथ बड़े स्तर पर आयोजन किए गए.
यह भी पढ़ें : MP News: 12वीं के 7500 से ज्यादा टॉपर्स को मिलेगी ई-स्कूटी, जानिए पात्रता और राशि
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
