Mauganj News: मऊगंज में प्रशासन के सामने महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बड़ा हादसा टला
Mauganj News: मऊगंज में एक आदिवासी महिला ने जमीन और मुआवजा न मिलने से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया।
मुआवजा और जमीन न मिलने का आरोप
मऊगंज जिले में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया | पीडिता ललिता मोर्या का कहना है पट्टे की जमीन पर अवैध उत्खनन कर लगभग 100 फिट खोद दिया | महिला द्वारा बताया गया की पिछले दो वर्षों से उसको न तो जमीन पर कब्ज़ा मिला और न ही मुआवजा, उपेंद्र सिंह और अरुण सिंह पर एग्रीमेंट के नाम पर धोखाधड़ी और पैसे मागने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है|
आत्मदाह की कोशिश, समय रहते रोका गया
नाराज महिला ने विरोध स्वरूप अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अपर कलेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से माचिस छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टला गया। घटना के बाद प्रशासन ने महिला की समस्या सुनकर मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव, यूट्यूबर पर केस दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

