Rewa News: रीवा में गेम की लत ने कराया अपराध, बेटे ने माँ के गहने चुराए
Rewa News: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीधी से आई एक महिला के नाबालिग बेटे ने ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
गेम की लत बनी वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग को ऑनलाइन गेम खेलने की आदत पड़ गई थी। गेम में खर्च के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने अपनी ही मां के करीब 15 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर लिए और घर से निकल गया। पूछताछ के दौरान वह शुरुआत में पुलिस को भटकाता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
जमोड़ी से पकड़ा गया आरोपी
मामले की सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने सीधी जिले के जमोड़ी क्षेत्र से नाबालिग को हिरासत में लिया। उसके पास से चोरी किए गए जेवरात भी जब्त कर लिए गए हैं।पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने गहने बेचने या गिरवी रखने की कोशिश तो नहीं की थी।
यह भी पढ़ें: CG News: सीएम साय का बड़ा फैसला, दामाखेड़ा अब ‘कबीर धर्म नगर’ के नाम से जाना जाएगा, केंद्र की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










