Rewa News: रीवा में दो घरों में बड़ी चोरी, जेवर-नकदी समेत करीब एक करोड़ का सामान ले गए बदमाश

Rewa News: रीवा में दो घरों में बड़ी चोरी, जेवर-नकदी समेत करीब एक करोड़ का सामान ले गए बदमाश

Rewa News: रीवा में दो घरों में बड़ी चोरी, जेवर-नकदी समेत करीब एक करोड़ का सामान ले गए बदमाश

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र के बेलौहन टोला में बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार दुबे और स्कूल संचालक असीम कुमार सिंह के घर हुई है. वारदात के समय दोनों परिवार घर से बाहर थे. सोमवार दोपहर जब परिवार के लोग वापस लौटे, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

जेवर और नकदी लेकर फरार

जानकारी के अनुसार, बदमाश दोनों घरों से जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, चोरी हुए सामान का वास्तविक मूल्य और नुकसान का पूरा ब्योरा जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा. एक ही इलाके में दो घरों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.

CCTV में दिखे तीन संदिग्ध

वारदात से जुड़े CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है. जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन शामिल था, समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी भावना मरावी और सीएसपी राजीव पाठक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस CCTV फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सब्जियों की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, प्याज 80 और लहसुन 150 रुपए किलो तक पहुंचा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में दो घरों में बड़ी चोरी, जेवर-नकदी समेत करीब एक करोड़ का सामान ले गए बदमाश”

Leave a Comment

और पढ़ें