CG News: सीएम साय का बड़ा फैसला, दामाखेड़ा अब ‘कबीर धर्म नगर’ के नाम से जाना जाएगा, केंद्र की मंजूरी के बाद जारी हुई अधिसूचना
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सिमगा तहसील के प्रसिद्ध गांव दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन पर आधिकारिक मुहर लगा दी है, राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय और भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सहमति के बाद 5 फरवरी 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी, अब सरकारी रिकॉर्ड और आधिकारिक पहचान में इस गांव का नया नाम “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” होगा.
मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पहले दामाखेड़ा दौरे के दौरान कबीर संत समागम मेले में गांव का नाम बदलने की घोषणा की थी, जो अब पूरी हो गई है, उन्होंने कबीरपंथियों की आस्था को सम्मान देते हुए दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर के दायरे में उद्योग स्थापित न करने का आश्वासन भी दिया था.

कबीरपंथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र
रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित यह स्थान पूरी दुनिया के कबीरपंथियों के लिए प्रमुख तीर्थ माना जाता है, वर्ष 1903 में कबीरपंथ के 12वें गुरु उग्रनाम साहब द्वारा यहां कबीर मठ की स्थापना के बाद से यह स्थान आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जहां से कबीर के मानवतावादी विचारों का प्रचार-प्रसार होता है.
कबीर आश्रम और समाधि मंदिर की विशेषता
दामाखेड़ा स्थित कबीर आश्रम अपनी शांत वातावरण और सुंदर वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, समाधि मंदिर की दीवारों पर कबीर साहब के जीवन से जुड़ी घटनाओं को आकर्षक नक्काशी और चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है, आश्रम परिसर में स्थापित श्वेत ध्वज कबीरपंथ की पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है.
श्रद्धालुओं के लिए पहुंच मार्ग
सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यह तीर्थ आसानी से पहुंचा जा सकता है, रायपुर से लगभग 57 किलोमीटर और सिमगा से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थल के लिए बस और टैक्सी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि निकटतम रेलवे स्टेशन भाटापारा और निकटतम हवाई अड्डा रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट है.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पश्चिम में सड़कों से अस्पताल तक विकास की रफ्तार तेज, मोहल्ले में ही मिलेगा बेहतर इलाज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










