Satna News: सतना में 5 साल बाद हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, रीवा से दबोचा

Satna News: सतना में 5 साल बाद हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, रीवा से दबोचा

Satna News: सतना में 5 साल बाद हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, रीवा से दबोचा

Satna News: सतना जिले के धारकुण्डी थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब पांच साल से फरार चल रहे आरोपी पप्पू यादव को पुलिस ने रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपनी पहचान छुपाने के लिए ठिकाने बदल रहा था।

पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2021 को ग्राम रसदा निवासी 22 वर्षीय फूलचन्द्र गौड़ की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई गई थी। यादव समाज के कुछ युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

गंभीर चोट से मौत

घटना के दिन फूलचन्द्र अपने परिचित को छोड़ने लेदरा गया था। वापसी के दौरान लेदरा सिरहा के पास राकेश यादव ने उस पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। इसके बाद रामकलेश यादव, राजा यादव, नवनीत यादव, अभिषेक यादव और पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण फूलचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन को उम्रकैद सजा

मामले की रिपोर्ट थाना धारकुण्डी में दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत प्रकरण कायम किया था।पुलिस कार्रवाई में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। न्यायालय ने राकेश यादव, रामकलेश यादव और राजा यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये सभी वर्तमान में केन्द्रीय जेल सतना में निरुद्ध हैं।

पहचान बदलकर फरार  

घटना के बाद से फरार चल रहा पप्पू यादव पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए मुंबई भाग गया था, जहां वह ड्राइविंग का काम कर रहा था। उसने अपने परिवार को रीवा में दोस्त के नाम से किराये के मकान में रखवाया था और खुद पहचान छुपाकर बीच-बीच में आता-जाता रहा।

मुखबिर की सूचना पर दबिश          

शुक्रवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने रीवा के अजगरहा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे  केन्द्रीय जेल सतना भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:Mauganj News: मऊगंज विधायक की गैरहाजिरी  पर सियासी हलचल, बयानों में विरोधाभास

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें