Satna News: सतना ISBT पर निजी बस कर्मी की दबंगई, सूत्र सेवा बस में घुसकर यात्री से की अभद्रता

Satna News: सतना ISBT पर निजी बस कर्मी की दबंगई, सूत्र सेवा बस में घुसकर यात्री से की अभद्रता

Satna News: सतना ISBT पर निजी बस कर्मी की दबंगई, सूत्र सेवा बस में घुसकर यात्री से की अभद्रता

Satna News: सतना में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से बसों के संचालन के बीच निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी का मामला सामने आया है। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक निजी बस का कर्मचारी सूत्र सेवा बस में बैठे यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

रीवा रोड पर हुआ विवाद     

जानकारी के अनुसार, सूत्र सेवा की बस सतना से रीवा के लिए रवाना हुई थी। एक नियमित यात्री समय पर ISBT नहीं पहुंच सका, जिसके बाद उसने रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास बस रुकवाकर सवार हो गया। इसी दौरान वहां खड़ी निजी बस के कर्मचारी ने आपत्ति जताई और गुस्से में सूत्र सेवा बस के भीतर घुस गया।

गाली-गलौज तक पहुंचा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी ने यात्री से तीखी बहस की, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। बस में मौजूद अन्य यात्रियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत कराया जा सका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कारगिल ढाबा के पास ‘अघोषित स्टैंड’

सूत्रों का कहना है कि कारगिल ढाबा के सामने निजी बस ऑपरेटरों ने अनौपचारिक रूप से स्टैंड बना लिया है। ISBT से निकलने के बाद कई निजी बसें यहां 10 से 15 मिनट तक खड़ी रहती हैं और यात्रियों को बीच रास्ते में ही बैठा लेती हैं। इसी खींचतान के चलते आए दिन यात्रियों और बस कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद यात्रियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बस संचालन में अनुशासन बना रहे और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में 5 साल बाद हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, रीवा से दबोचा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें